फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्षों के पर्याय थे स्व. पंचानन राय

Sun, 06 Sep 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। संघर्षों के प्रेरणाश्रोत, कर्मचारियों के प्रणेता, विलक्षण प्रतिभा के धनी स्व. पंचानन राय की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा शनिवार को हरिऔध नगर स्थित उनके आवास श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। शिक्षा दिवस के अवसर पर शिक्षकों ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के साथ ही स्व. पंचानन राय को पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

श्रद्घांजलि सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि शिक्षकों कर्मचारियों को समाज में सम्मान दिलाने और उनके हो रहे शोषण के विरुद्घ एक मजबूत संगठन स्थापित कर शिक्षा जगत में शून्य से शिखर तक उपलब्धियां अर्जितज कराई। स्व. राय के इस योगदान को शिक्षक कभी नहीं भूल सकता है। चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने कहा कि स्व. पंचानन राय के स्मृति स्वरूप संस्मरण प्रकाशित किया जाए और उनके कदमों पर चलना और सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्घांजलि होगी। कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक गिरीश चतुर्वेदी और अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह ने कहा कि स्व. राय के पदचिह्नों पर चलकर संगठन सतत् संघर्षरत है। प्रत्येक कर्मचारी शिक्षक के शरीर में आत्मा के रूप में सदैव स्व. पंचानन राय विद्यामान हैं। संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह और प्रभाकर राय ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ उनके आदर्शों पर चलकर अनवरत संघर्षरत है और हमेशा रहेगा। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष ध्रुवमित्र शास्त्री ने कहा कि उनकी कृतियां, उनका कुशल व्यक्तित्व, विरोधियों केे अपना बनाने का अंदाज और चट्टान की तरह संकल्प सदैव हमारे लिए प्रेरणाश्रोत रहेगा। इस मौके पर टीएन सिंह, झिनकू यादव, महताब आलम, रमेश शुक्ला, अनिल राय, श्रीनाथ सहाय, दयानंद पाठक, सुरेंद्र प्रताप राय, मुन्नू यादव, दुखंती यादव, कमलेश राय, कल्पनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें