फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पल्थी बाजार, बरसे फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी बाजार स्थित शिव मंदिर से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और चौराहा से होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई। राम भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा भी की। इस दौरान अक्षत वितरण एवं आमंत्रण पत्र वितरित किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या धाम में निर्मित भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों ने पल्थी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजन अर्चन के उपरांत भारी संख्या में उपस्थित महिला पुरुष राम भक्तों ने भगवा झंडे व विभिन्न झांकियों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान जयश्रीराम के नारों से गंजू उठा। शोभायात्रा में रथ पर मां सीता, राम, लक्ष्मण व हनुमान विराजमान थे। शोभायात्रा को पूरी बाजार में डोर टू डोर घुमाया गया। इस दौरान कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में सभी अपने-अपने घर पर दीपावली मनाएं। कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त रूप से जिला प्रचारक विनय व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, इंद्रपति सेवक, पंकज सिंह जिला कार्यवाह फूलपुर, सुनील दूबे, सुबास गुप्ता, अजीत गौतम, कोमल सोनकर, रामचेत अकेला व जिलेदार मौर्य सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें