फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवी, संध्या रहीं पहले स्थान पर

Tue, 06 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसबी इंटर कालेज लहुआं कला में मंगलवार को दो दिवसीय तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को परेड की सलामी दी। इसके बाद सीनियर बालिका वर्ग आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने कहा कि खेल से हममें सहयोग और सहभागिता का भाव जागृत होता है। शाखा प्रबंधक समरेंद्र कुमार झा ने कहा कि खेल से हमारा चरित्र संवरता है। प्रतियोगिता के आठ सौ मीटर सीनियर बालिका वर्ग में लहुआं कला की कुमारी पल्लवी सिंह प्रथम, आठ सौ मीटर जूनियर बालिका वर्ग में इंटर कालेज कूबा की छात्रा संध्या ने प्रथम, आठ सौ मीटर जूनियर बालक वर्ग में लहुआं कला के बाला राम प्रथम, आठ सौ मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में कूबा के छात्र अमित यादव को पहला स्थान मिला। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, अमरनाथ यादव, प्रेमनाथ सिंह, बृजेश सिंह, पीके सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें