फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पकवाइनार त्रिमुहानी मेला सकुशल संपन्न

विज्ञापन
पकवाइनार त्रिमुहानी पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पकवाइनार त्रिमुहानी का मेला सोमवार को देर रात सकुशल संपन्न हो गया। दूरदराज से आए लोगों ने मेले का आनंद उठाया। समिति द्वारा मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया था, जिसे दूधिया रोशनी और झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन

भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने झूलों का भरपूर आनंद लिया। सड़क के दोनों ओर सजी विभिन्न दुकानों पर लोगों ने अपनी जरूरत का सामान खरीदा। मेले में चोटहिया जलेबी, चाट, गोलगप्पे और खिलौनों की खूब बिक्री हुई।
मां शेरावाली के जयकारों से पूरा मेला परिसर गूंजता रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात था, जो हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए था। इस अवसर पर दिनेश चौबे, शिवम चौबे, कैलाश प्रजापति, अखिलेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें