फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ में 62 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडल के तीनों जनपदों में धान की खरीद के लिए 169 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हुआ है। सबसे ज्यादा बलिया में 68 तो मऊ में सबसे कम 39 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। आजमगढ़ में 62 केंद्र खुलेंगे। धान के समर्थन मूल्य में पिछली बार की तुलना में 117 रुपये की वृद्धि हुई है। किसानों से 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

अभी किसानों का धान अक्तूबर तक तैयार होगा। लेकिन, सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। आजमगढ़, मऊ और बलिया में खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम, मंडी समिति व पीसीएफ के कुल 169 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया गया है। जिलेवार देखा जाए तो आजमगढ़ में 62, बलिया में 68 और मऊ में 39 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। बाद में जरूरत पढ़ने पर किसानों की सुविधा के लिए और क्रय केंद्र खुल सकते हैं। शासन की तरफ से धान खरीद का लक्ष्य नहीं आया है। लेकिन क्रय संस्थाओं के जिला प्रभारियों को चिन्हित किए क्रय केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, झरना, डस्टर, ड्रायर आदि की व्यवस्था मुकम्मल करने का निर्देश दिया गया है, ताकि खरीद शुरू होने पर किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था न हो। पिछली बार किसानों से 2183 प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद हुई थी। इस बार शासन की तरफ से धान के समर्थन मूल्य में 117 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इस साल किसानों से 2300 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद होगी।
धान खरीद के लिए मंडल के तीनों जनपदों में 169 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हुआ है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। क्रय संस्थाओं के जिला प्रभारियों को सभी व्यवस्था समय से मुकम्मल करने का निर्देश दिया गया है। इस बार किसानों से समर्थन मूल्य 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार मिश्र, संभागीय खाद्य नियंत्रक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें