फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नई पेंशन स्कीम के विरोध में निकाली पद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बृहस्पतिवार को शिक्षक कर्मचारियों ने दीवानी न्यायालय के सामने स्थित निरीक्षण भवन से कलेक्ट्रेट तक पुरानी पेंशन बहाली के लिए पद यात्रा निकाली। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। शिक्षक-कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश में 14 लाख व देश में लगभग 70 लाख शिक्षक-कर्मचारी,अधिकारी एनपीएस की कमियों के कारण परेशान हैं और पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। नई पेंशन स्कीम एक छलावा और शेयर बाजार आधारित व्यवस्था है। इस व्यवस्था से शिक्षक- कर्मचारी पूरी तरह से निराश हैं क्योंकि इसमें बहुत कम मात्रा में पेंशन मिलती है। नई पेंशन स्कीम में न तो कर्मचारी का और न ही सरकार का ही हित है। कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है और नई- नई उंचाइयों को छू रहा है। ऐसे में कर्मचारी आपकी तरफ पुरानी पेंशन बहाली के लिए आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। शिक्षक-कर्मचारी व अधिकारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाय। इस अवसर पर बलवंत सिंह, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, चंद्रजीत, विजय कुमार, उपेंद्र चौहान, दिनेश कुमार, आनंद उपाध्याय सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें