फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वर्कशाप के लिए तलाशी जा रही जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टॉप पर यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। कारण की बहुत जल्द ही डा. आंबेडकर नगर डिपो के वर्कशॉप को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। विभाग के अधिकारी शहर के पांच किमी क्षेत्र के अंदर भूमि की तलाश कर रहे हैं। इससे यात्रियों व राहगीरों को काफी राहत मिलेगी। कुछ साल पूर्व शहर के लोगों को नए रोडवेज भवन की सौगात मिली। करोड़ों रुपये खर्च कर बने रोडवेज के आधुनिक भवन को देख सभी को लगा चलो अब समस्याओं से राहत मिलेगी। कुछ दिन सबकुछ ठीक रहा लेकिन फिर व्यवस्थाएं बदहाल हो गई। डा. आंबेडकर डिपो का वर्कशॉप रोडवेज परिसर में ही चलने लगा। जिससे बसों को खड़ा करने में परेशानी हो रही है। बसें परिसर में जगह न होने की वजह से सड़कों पर जाकर खड़ी होने लगीं। जिससे जाम लगने लगा। समस्या से निजात पाने के लिए विभाग प्रयास में जुट गया है। विभाग जिला मुख्यालय से पांच किमी की परिधि में करीब तीन से चार एकड़ भूमि की तलाश कर रहा है। भूमि मिलने के बाद डा. आंबेडकर डिपो के वर्कशॉप को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। यदि वर्कशॉप यहां से हटा दिया गया तो पूरी समस्या समाप्त हो जाएगी। जाम से लोगों को मुक्ति मिलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें