फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी और शिवपाल में गुफ्तगू, ओमप्रकाश का चल रहा था इंतजार, निकाले जा रहे सियासी मायने 

Sat, 20 Feb 2021 10:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले की फूलपुर तहसील के माहुल नगर निवासी एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के घर निजी कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव एक साथ पहुंचे। दोनों नेताओं के पहुंचने से सियासी गलियारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। यहां पर सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर भी आमंत्रित हैं। 

विज्ञापन


सपा और बसपा के गढ़ आजमगढ़ में जब पहली बार ओवौसी ओमप्रकाश राजभर के साथ पहुंचे थे तो राजनीतिक हलके में खलबली मच गई थी। अब उनके साथ शिवपाल यादव शौकत अली के आवास पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे। 

इसे मुस्लिम, राजभर और यादव मतों को गोलबंद करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के घर कार्यक्रम में सांसद असदुद्दीन ओवैसी और शिवपाल यादव देर शाम पहुंच गए लेकिन ओमप्रकाश राजभर नहीं आए थे। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष अब्दुर्रहमान उर्फ पप्पू ने कहा कि आज तक सभी पार्टियों ने मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है।  
विज्ञापन


ओवैसी के आजमगढ़ आने से पूरी तरह से मुसलमानों का झुकाव एआईएमआईएम की तरफ हुआ है। पार्टी पूरे प्रदेश में जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। इस चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में ले रही है। इसके बाद पार्टी विधानसभा चुनाव में भी पूरी दमखम के साथ उतरेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें