फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
28 अतरौलिया में पलटा गन्ना लदा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
अतरौलिया। अत्यधिक ओवरलोड की वजह से अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर बृहस्पतिवार की शाम गन्ना लदा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। इस दौरान राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गदनपुर तिराहे के समीप बृहस्पतिवार की शाम गन्ना लदा ट्रक पलट गया। संयोग अच्छा रहा की ट्रक चालक सुरक्षित बाहर निकल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार एनएल-04 डी-9036 ट्रक पर ओवरलोड गन्ने की ढुलाई हो रही थी। ट्रक सिकंदरपुर छितौनी बी सेंटर से गन्ना लादकर सठियांव चीनी मिल को जा रहा था। वह जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर गदनपुर के समीप पहुंचा कि पलट गया। इसमें चालक बाड़ू यादव निवासी कंधरापुर टंडवा सुरक्षित बच गए। मौके पर पहुंचे गन्ना इंचार्ज घनश्याम वर्मा ने बताया कि सेंटर से 350 क्विंटल गन्ना ट्रक पर लोड हुआ था, जो करीब 5:00 बजे सेंटर से चीनी मिल के लिए रवाना हुआ था। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक पवन शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें