फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया, अब कानून व्यवस्था को ध्वस्त करना था मकसद

Sat, 18 Nov 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी का शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी और बदमाश का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में पता चला कि अब तक 400 से अधिक लूट, छिनैती, पशु चोरी आदि घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


इस गैंग की तलाश में गोरखपुर, वाराणसी और इलाहाबाद जोन की पुलिस भी भटक रही थी। सुल्तानपुर गांव में हुई घटना के संबंध में एसओ अहरौला ने तहरीर देकर फूलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरार लुटेरों की लोकेशन के लेने के लिए सर्विलांस सेल को लगाया गया है।

शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे एसओ अहरौला चंद्रभान यादव दुर्वासा धाम के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी अहरौला की तरफ से आ रही एक  स्कार्पियो और पिकअप आती दिखी। पुलिस के रोकने का इशारा करने पर पिकअप से पथराव होने लगा।
विज्ञापन


अचानक पत्थरबाजी से दरोगा, सिपाही भाग खड़े हुए और बदमाश फूलपुर की तरफ भागने लगे। सूचना मिलने पर फूलपुर, निजामाबाद, सरायमीर आदि थाने की पुलिस सीओ फूलपुर संतोष सिंह के नेतृत्व में अपने-अपने तरफ से घेराबंदी करने लगे।

जबकि बदमाश फूलपुर की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ भागे और सामने से फूलपुर कोतवाली प्रभारी रमायन सिंह आ गए। सामने से पुलिस देख स्कार्पियो सवार फायरिंग और पिकअप सवार पथराव करते हुए गाड़ी छोड़कर खेत में भागने लगे।

बदमाशों की गोली से इंस्पेक्टर रमायन सिंह और सिपाही विनोद यादव घायल हो गए। गोली दोनों के हाथ में लगी। इसपर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू की और स्कार्पियो में सवार एक बदमाश के पैर में चार गोलियां लगने से वह मौके पर गिर गया, जबकि दूसरे को सिपाहियों ने दौड़ाकर दबोच लिया। जबकि चार फरार हो गए।

गोली से घायल बदमाश सिराज अहरौला थाना क्षेत्र का है। जबकि गिरफ्तार बदमाश शाकिब फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नेयाज गांव का निवासी है। जबकि नेयाऊज गांव निवासी शाबिर, शहजादे, इसी थाने के मुडिय़ार गांव निवासी एहसान और इब्राहिम फरार हो गए।

गिरफ्तार बदमाश से हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि यह सभी रात को स्कार्पियो और पिकअप से घूमकर पशुओं की चोरी, लूट, छिनैती, हत्या जैसी 400 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इन सभी का वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद जोन के जिलों में आतंक है। तीनों जोन की पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

बदमाशों के विरुद्ध एसओ अहरौला ने फूलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सिराज, शाबिर, शाकिब, शहजादे, एहसान, इब्राहिम को आरोपित किया है।

रातभर होती रही कांबिंग, हत्थे नहीं चढ़े बदमाश
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके चार साथी फरार हो गए।

भागने वाले चार बदमाशों की तलाश में पुलिस रातभर कांबिंग करती रही। लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। क्षेत्र में रात को नीली बत्ती और पुलिस का सायरन गुंजने से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओ निजामाबाद सुरेंद्र यादव, सरायमीर रामनरेश यादव, दीदारगंज दीनानाथ पांडेय, एसओ अहरौला चंद्रभान यादव आदि को लगाया गया था।

पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में रात को इन्हें गिरफ्तार करने के लिए इधर-उधर काफी तलाश किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ ने बताया कि रात का समय और बदमाशों के खेत में भागने की वजह से वे नहीं पकड़े जा सके।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें