फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित, एक सस्पेंड

विज्ञापन
शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका देखते आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकारी कार्यालयों का कार्य किस तरीके से चल रहा है, इसकी पोल मंगलवार को कमिश्नर और अपर आयुक्त के निरीक्षण में खुली। विभिन्न कार्यालय में 25 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसपर कमिश्नर ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। वहीं एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

कमिश्नर विजय विश्वास पन्त और अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने निरीक्षण में एक मंडलीय अधिकारी, पांच प्रवक्ता सहित दो दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कमिश्नर ने इतनी बड़ी संख्या में अनुपस्थिति पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं बीएसए कार्यालय में मिली अनियमितताओं पर चेतावनी देने के साथ ही डायट प्राचार्य को भी फटकार लगाई। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अनुशासनहीनता पर निलंबित कर दिया।
कमिश्नर विजय विश्वास पन्त ने डायट का निरीक्षण किया। प्रवक्ता अरविन्द कुमारमौर्या, महेन्द्र कुमार यादव, सत्येन्द्र प्रताप, डा.पुनीत कुमार मौर्य, देवव्रत साहू, सहायक अध्यापक सन्दीप कुमार सिंह, योगेन्द्र प्रसाद यादव, अरुण कुमार सिंह और तीनकनिष्ठ सहायक अनुपस्थित थे। प्रवक्ता वीरेन्द्र प्रताप, आशुतोष कुमारश्रीवास्तव और तीन कर्मचारियों ने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाए थे लेकिन मौके पर नहीं थे। पूछने पर बताया गया कि चेकिंग के लिए गए हैं। किनके निर्देश पर और कहां गये हैं, इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस पर डायट प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया। कर्मचारियों के संबंध में पूछने पर परिचारक गंगा प्रसाद सिंह की ओर से बार-बार गलत जानकारी दी जा रही थी। कमिश्नर ने परिचारक गंगा प्रसाद सिंह को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। बीएसए कार्यालय में एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। एक कर्मचारी हस्ताक्षर बनाने के बाद अनुपस्थित था। एक कर्मचारी का अवकाश अंकित नहीं था। एक अन्य कर्मचारी जो गत दिवस अनुपस्थित थीं, उनके स्थान पर एक अन्य कर्मचारी द्वारा हस्ताक्षर बनाया गया था। साफ सफाई भी काफी खराब थी। कमिश्न ने बीएसए से भी स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

वहीं, अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने मंडलीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उप निदेशक, महिला कल्याण, अर्थ एवं संख्या कार्यालय में एडीएसटीओ, उप निदेशक मत्स्य कार्यालय में प्रधान सहायक, संयुक्त आयुक्त सहकारिता कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, अधीक्षण अभियन्ता आरईडी कार्यालय में आशुलिपिक और अपर निदेशक पशुपालन कार्यालय में कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित मिले। संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय में एक वरिष्ठ सहायक, एक कम्प्यूटर आपरेटर व तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवा योजना कार्यालय में दो वरिष्ठ सहायक एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अनुपस्थित थे। सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया।
0000
सिर्फ विकास भवन से 51 कर्मचारी अनुपस्थित
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर मंगलवार को सीडीओ ने सिर्फ विकास भवन का निरीक्षण किया तो यहां कुल 51 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर वेतन बाधित किया जाएगा। सीडीओ आनंद कुमार शुल्क के निरीक्षण में डीडीओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी समेत छह, एनआरएलएम में तीन, जिला अर्थ में संख्या कार्यालय में डीएसटीओ आरडी राम और राजेश कुमार समेत सात, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में छह, लघु सिंचाई विभाग में एक, पंचस्थानी में तीन, सहकारिता में तीन, डीपीआरओ कार्यालय में डीपीआरओ समेत 12, आईसीडीएस में दो, डूडा में तीन, डीआरडीए में छह अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें