फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कला उत्सव में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विद्यालय में छात्राओं को सम्मानित करते प्रबंधक और ​शिक्षक। स्रोत-काॅलेज
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2026 में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच इन छात्राओं ने अनेक विधाओं में प्रथम और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्राओं ने समूह नृत्य में प्रथम स्थान, पारंपरिक नाटक में प्रथम स्थान, एकल नृत्य में तृतीय स्थान और समूह लोकगीत में सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सोनी ने छात्राओं की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारी बेटियों ने अपनी प्रतिभा से पूरे जनपद में विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल ने विजेता छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि अग्रसेन की बेटियां शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्राओं के समर्पण और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास को दिया। इस शानदार प्रदर्शन के पीछे छात्राओं की कड़ी मेहनत और संगीत शिक्षिका अनीता यादव के कुशल मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। बुधवार को कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें