अतरौलिया। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जोगीपुर, परानपुर में सैकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर की बाउंड्री का निर्माण चल रहा था। विपक्षी की ओर से बार-बार बाउन्ड्री तोड़ी जा रही थी। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। सोमवार को ग्रामीणों और विपक्षी में विवाद हो गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला और नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया। इसमें दोनों पक्ष ने अपनी सहमति जता दी। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांववासियों द्वारा मंदिर की जिस दीवार का निर्माण कराया जा रहा है वो जारी रहेगा। इसमें कोई व्यवधान नहीं है। विपक्षी की जो रास्ते की समस्या थी उसको भी दूसरी तरफ से रास्ता निकालकर पंचायत भवन के बगल से दे दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है। वही प्रधानपुत्र जगदीश पांडेय ने बताया कि मिट्टी डालकर रास्ता बनवाया जाएगा। माखन सिंह, रविंद्र प्रताप यादव, अरविंद तिवारी, संदीप, भोलू, राजन, अंकिता भट्ट मौजूद रहे।