फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, तीन दिनों से 1000 से अधिक ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से क्षेत्र में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पेट दर्द, खांसी, जुकाम, एलर्जी, टाइफाइड, डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीमारियां पैर पसार रही हैं।
विज्ञापन

मंडलीय जिला अस्पताल में ओपीडी की बात की जाए तो यहां पर आने वाले मरीजों में करीब 60 प्रतिशत मरीज स्कीन, पेट दर्द खांसी, जुकाम, एलर्जी, टाइफाइड व बुखार से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1000 मरीजों की ओपीडी होती है, वहीं अब 1200 से ऊपर की ओपीडी हो रही है।



फिजिशियन डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदलने के साथ ही आम समस्याएं उन लोगों को चपेट में ले लेती हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर होती है। पेट दर्द, जुकाम, बुखार और खांसी ऐसी आम समस्याएं हैं जो सभी को कभी न कभी परेशान कर देती हैं। ऐसे में इनसे बचाव करना बेहद जरूरी है। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सावधानी ज्यादा बरतनी चाहिए। ओपीडी में प्रतिदिन 80 से 90 मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें 20 से 25 मरीज पेटदर्द, बुखार, जुखाम और खांसी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इसका मुख्य कारण दूषित पानी, बासी भोजन और बाजार का खुले फास्ट फूड के साथ चिकना मसालेदार खाने से परहेज करें।
विज्ञापन




चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पूनम कुमारी ने बताया कि इस समय दो सौ मरीज आ रहे हैं। इंफेक्शन, दाग, फंगस, खुजली के ज्यादा मरीज है। ऐसे में इनसे बचाव करना बेहद जरूरी है। गंदे पानी से बचें। अगर पानी में चले गए तो अच्छे से धो कर हाथ पैर को सूती कपड़े से सुखाएं। सूती कपडे पहने और छोटे बच्चों को भीगने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें