फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिषदीय स्कूलों में नहीं लगे हमारे शिक्षक के बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में फर्जी अध्यापकों को रोकने के लिए बेसिक शिक्षा स्कूल महानिदेशक ने छह माह पहले सभी स्कूलों के मुख्य गेट पर हमारे शिक्षक का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। बावजूद इसे नहीं लगाया गया। जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 1720 प्राथमिक, 528 उच्च प्राथमिक व 454 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में करीब सवा चार लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वहीं, इन बच्चों को शिक्षा देने के लिए 14 हजार से अधिक शिक्षकों की तैनाती भी की गई है। हालांकि, इन विद्यालयों में हमारे शिक्षक का बोर्ड लगाने के लिए करीब छह माह पहले बेसिक शिक्षा महानिदेशक ने विभाग के जिम्मेदारों को निर्देश जारी किया था। जारी निर्देश में कहा गया था, बोर्ड स्कूल में ऐसी जगह लगाया जाए, जहां स्कूल में प्रवेश करते समय देखा जा सके। बोर्ड पर शिक्षकों का फोटो, नाम, शैक्षिक योग्यता, नियुक्ति तिथि का पूरा ब्योरा अपडेट करके लगाना था। इसके लिए स्कूल के कंपोजिट ग्रांट से धनराशि खर्च की जानी थी। इसके बाद भी शहर समेत गांव स्थित अधिकतर स्कूलों में अभी तक हमारे शिक्षक के बोर्ड नहीं नजर आए। जिन स्कूलों में बोर्ड लगे भी हैं। उनमें आधी-अधूरी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें