फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो अस्पतालों में मानक के विपरीत मिले ओटी, सील

विज्ञापन
मार्टीनगंज में अस्पताल के ओटी को सील करते एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। सीएमओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी (निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान) डॉ. आलेंद्र कुमार ने मार्टीनगंज क्षेत्र में बसंत हेल्थ केयर सेंटर और बाबू जी उदयराज हेल्थ केयर सेंटर का निरीक्षण किए। दो अस्पतालों में ओटी मानक के विपरित पाई गई। जिसे सील किया गया। वहीं, एक अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया गया। एसीएमओ ने बताया कि दोनों अस्पतालों में कोई अधिकृत डॉक्टर नहीं मिला। सिर्फ स्टाॅफ के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा था। इसी तहर लक्ष्मी हेल्थ केयर एवं हॉस्पिटल मुक्तिपुर का निरीक्षण किया गया। संचालक ने पंजीकरण अभिलेख और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इस पर संचालक को तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें