आजमगढ़। प्रदेश के नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने गुरुवार को सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में नगर निकायों की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। राज्यमंत्री ने तीन करोड़ 44 लाख 12 हजार की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
जिसमें नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में हीरापट्टी शिवाजी नगर मेनरोड से राना सिंह के मकान तक नाला निर्माण19.88 लाख, कुंदीगढ़ बदरका में ज्योति निकेतन स्कूल के बगलछ में पंप हाउस पतिराम सोनकर के घर से दिनेश सैनी के घर होकर विजय के घर तक मिट्टी भराई नाली, आरसीसी, पटीया, रिटेनिंग वाल और इंटरलाकिंग का कार्य 21.35 लाख,
नगर के अंदर विभिन्न स्थानों पर क्रासिंग और आरसीसी निर्माण कार्य पर 17.91 लाख, आसिफगंज से बनर्जी की दूकान के सामने से दलाल घाट तिराहे तक नाला मरम्मत, आरसीसी, पटिया कार्य 17.76 लाख, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में अमिलो रोड पर अख्तर के मकान से बेलाल के मकान नाली और आरसीसी पटीया कार्य 14.43 लाख,
कटरा नेवादा दानिस के हाता से अठखोरिया पोखरी तक नाला और आरसीसी पटिया कार्य 24.46 लाख, मुहम्मदपुर अमिलो में मुहम्मद फैसल के घर से डॉ. नूर मुहम्मद और मोबिन के घर तक इंटरलाकिंग, नाली, पटिया और पाइपलाइन विस्तार 11.82 लाख, नगर पंचायत लालगंज में वार्ड संख्या-दो हनुमानगढ़ में नगरपंचायत के इंटरलाकिंग रोड से दक्षिण तरफ गुलाब यादव के खेत के पास तक इंटरलाकिंग 90.60 लाख, नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड संख्या एक रविदास नगर में माइनर पुलिया, जयश्री के मकान तक इंटरलाकिंग 4.70 लाख,
नगर पंचायत बिलरियागंज में काशिमगंज में हसनपुर कब्रिस्तान तक इंटरलाकिंग और चबूतरे का निर्माण 11.41 लाख, नगर पंचायत जीनयनपुर के जामेतुल बनात में बब्लू राय के मकान से विकेकानंद स्कूल तक इंटरलाकिंग 13.41 लाख, नगर पंचायत माहुल के मुख्य सड़क से काली मंदिर तक इंटरलाकिंग 8.47 लाख, नगर पंचायत अतरौलिया के वार्ड संख्या चार कालीमाता मंदिर तक और परिसर में इंटरलाकिंग 12 लाख आदि कार्य कराए जाएंगे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने स्वच्छता, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। नगर पालिका और नगर पंचायतों की सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करनश्, पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा अधिकारीगण अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रसाशन लवकुश कुमार त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी डूडा डा. महेंद्र प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका प्रतिभा सिंह, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, संत प्रसाद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
इनसेट मंत्री के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं ने किया किनारा आजमगढ़। जिले की दो नगरपालिकाओं और 11 नगरपंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने के लिए नगर विकास, अभाव सहायता और पुनर्वास उप्र शासन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का गुरुवार को जनपद आगमन हुआ।
इस दौरान उन्हें सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। लेकिन इस दौरान उन्हें काफी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। प्रदेश की सत्ता रहते हुए और एक मंत्री के कार्यक्रम में भी जिलाध्यक्ष और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का न पहुंचना बहुत कुछ कह गया।
यहां तक नगरपालिका और नगर पंचायतों से अधिशासी अधिकारी को छोड़कर कोई भी विभागीय कर्मचारी नजर नहीं आया। जिसके कारण राहुल प्रेक्षागृह में लगी कुर्सियां खाली पड़ी थी। कुछ गिने चुने लोगों को छोड़ दिया जाए तो पार्टी के कई बड़े नाम इस कार्यक्रम से गायब थे।
औपचारिकता करते हुए एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका प्रतिभा सिंह के बाद सीधे मंत्री ने लोगों को संबोधित किया और लोकार्पण शिलान्यास कर चलते बने। इस संबंध में पूछे जाने पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह पब्लिक का कार्यक्रम नहीं था इसलिए भीड़ कहां से जुटती। वैसे भी यह कार्यक्रम इतनी जल्दी बनाया गया कि भीड़ जुटने का सवाल ही नहीं उठता था।