फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आयु के हिसाब से कराएं फैशन प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विशाल भारद्वाज ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 18 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय आजमगढ़ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित विभागों को दी गई जिम्मेदारियों का सही तरीके से पालन कराने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी एवं अन्य आयोजन समितियों को टेंडर व निविदा की प्रक्रिया को तत्काल अंतिम रूप देते हुए समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को महोत्सव से 10 दिन पहले ही शहर की सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कहा कि सफाई के साथ ही चौराहों को आकर्षक तरीके से सजाया जाए। बीएसए एवं डीआईओएस को स्कूल व कॉलेज स्तर पर बच्चों में रंगोली, मेहंदी, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। कहा कि आयु ग्रुप के अनुसार फैशन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएं। साथ ही नौका रेस, रिक्शा रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजपुरी नाइट, लेजर शो, स्थानीय बेस्ट कलाकारों के कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, बॉलीवुड नाइट, गजल नाइट, खेल प्रतियोगिता एवं नाट्य मंचन आदि विधाओं के आयोजन के लिए गठित समितियोंं के पदाधिकारियों को निर्धारित समय से पूर्व तैयारी को कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने आयोजन स्थल के कैंपस में ओडीओपी के स्टाल, विभिन्न प्रकार के व्यंजन एवं विभिन्न एजेंसियों के वाहनों के स्टाल लगाने के लिए जगह आरक्षित कराने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं अग्निशमन विभाग को तथा सीएमओ को एंबुलेंस आदि की पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, सीएमओ डा. आईएन तिवारी, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें