फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधों के लिए तैयार कर रहे जैविक खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून इस दिन के लिए हर वर्ष एक थीम निर्धारित होती है। इस वर्ष 2021 की थीम पारिस्थितिकी तंत्र बहाली निर्धारित की है। विशेष कार्यक्रमों के जरिये आम जनमानस को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं पौधों का बेहतर विकास हो सके इसके लिए बर्कले विधि से जैविक खाद तैयार किया गया है। यह खाद सूखी पत्तियों और फूलों से बनाया गया है। प्रमुख समाजसेवी एवं सांस्कृतिककर्मी अरविंद चित्रांश ने कहा कि पौधों को संरक्षित करने, हरे वृक्ष न काटने, नदियों को साफ-सफाई रखने और प्रकृति से खिलवाड़ न करने जैसी चीजों के लिए जागरुक किया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस के दिन हमें पर्यावरण की बहुत चिंता हो जाती है। सेमिनार सम्मेलन और विशेष दिवस के दिन उत्सव से काम नहीं चलेगा। यदि जीवन में सांसे चाहिए तो पेड़ पौधे लगाइए नहीं तो होशियार हो जाइए। आपदाएं हमें प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सावधान कर रही है। लगभग तीन वर्षों से हम सभी लोग लगातार पौधारोपण करके लगभग रोज ही विश्व पर्यावरण दिवस मना रहे। कई वर्षों से भंवरनाथ से लेकर मोहटी घाट पर पौधारोपण किया गया है। सुनील राय पौधों की नर्सरी के साथ, सूखी पत्तियों और फूलों से बर्कले विधि द्वारा जैविक खाद भी बना रहे हैं जो लगभग 15 क्विंटल तैयार कर चुके हैं। पौधारोपण की सजग प्रहरी सुनील राय ने बताया कि बर्कले विधि से बनी जैविक खाद बहुत कम समय में जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें