फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बरामदगी का क्रम जारी, 14 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में जहरीली शराब बरामदगी का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। बरदह क्षेत्र में सर्वाधिक 25 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ और 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मुताबिक निजामाबाद में दो, फूलपुर व सिधारी क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। सिधारी थाने की पुलिस ने क्षेत्र के धनकपुर व बिहरोजपुर गांव के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप 15 लीटर मिलावटी शराब व उसे बनाने में प्रयुक्त घातक रसायन बरामद कर एक व्यक्ति को पकड़ा। इस मामले में गिरफ्तार क्षेत्र के कटघर जमूरपुर निवासी शंकर राजभर पुत्र शिवनारायण के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम निवासी दुखंती पुत्र पबारू को 18 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। निजामाबाद थाने की पुलिस ने 64 शीशी बरामदगी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में क्षेत्र के बढ़या ग्राम निवासी दिनेश पुत्र राजनरायन सिंह एवं तहबरपुर क्षेत्र के खालेपुर (नैपूरा) निवासी प्रमोद कुमार पुत्र अलगू विश्वकर्मा बताए गए हैं। इसी तरह पर्दा थाने की पुलिस ने क्षेत्र के असाउर गांव में छापेमारी कर कच्ची शराब तैयार कर रहे आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर मौके से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। पकड़े गए लोगों में देवापुर लसड़ाखुर्द निवासी रमेश पुत्र रन्नू, सुखराज पुत्र वंशराज व आशीष पुत्र फिरतू, जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने के कंधरापुर निवासी जियालाल पुत्र वंशराज,करौंदी गांव के शैलेन्द्र पुत्र जयराम तथा जमुआई गांव के सुरेन्द्र पुत्र लालता प्रताप और उन्नाव जिले के बिहार थानांन्तर्गत दुर्गागंज निवासी मनीष पुत्र रामआसरे बताए गए हैं। इसी थाना क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी सुभाष सरोज पुत्र सोचन,बरदह गांव के गुलाब पासी पुत्र लौटन एवं पसिका गांव के नंदलाल पुत्र गुरुदीन को बरदह थाने की पुलिस गिरफ्तार करते हुए 10 लीटर मिलावटी शराब व डेढ़ किग्रा. घातक रसायन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें