आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा लालगंज के सांसद संगीता आजाद के नेतृत्व में विधायक लालगंज आजाद अरिमर्दन विधानसभा फूलपुर पवई में जहरीली शराब से मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें आर्थिक सहयोग किया गया एवं प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को मदद देने की मांग की। साथ ही मृतकों के परिजनों को सानत्वना देते हुए हर संभव मदद देने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की गई कि जिन मृतकों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है या डर बस उनके परिवार के लोग एफआईआर दर्ज नहीं करा पाए उनका एफआईआर दर्ज कराया जाए। बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ग्रामसभा मैनुद्दीनपुर भरतचकिया, राजेपुर, माल्देपुर, नंदेश्वर व मित्तूपुर सहित दर्जनों गांवों जहरीली शराब से मृत परिजनों को मदद दिलाने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल की तरफ से सरकार से मांग की गई कि प्रत्येक परिवार को 25 लाख का मुआवजा, जो भूमिहीन हैं उनको पट्टा जमीन और आवास दिया जाए। साथ ही जो अस्पतालों में इलाजरत हैं उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विनोद चौहान, सुनील कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी, दयाराम भास्कर, सिकंदर कुशवाहा, विजय कुमार व चंद्रधारी सुमन सहित आदि लोग उपस्थित थे।