फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए जनजागरण कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
नेहरु हाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करने के लिए खड़े पार्टी कार्यकर्त - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को नेहरू हाल सभागार में नागरिकता संशोधन अधिनियम जनजागरण कार्यकर्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी शामिल हुए। कहा कि विपक्ष ने झूठ के आधार पर हिंदू आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा था।
विज्ञापन

उनके प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह और लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर विपक्षी दलों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। सीएए के माध्यम से पाकिस्तान अफगानिस्तान और बंगलादेश के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, इसाई धर्म के अमानवीय यातनाएं झेलने वाले लोग जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में प्रवेश कर चुके हैं और भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे थे उनके जीवन में भी खुशियां लाने का निर्णय है। कांग्रेस, सपा, बसपा, सोनिया जैसे लोग झूठ के आधार पर ही खड़े हैं। वह देश की जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते है। साइनिंग इंडिया को सोनिया गांधी और कांग्रेस ने इतना झूठ और भ्रम फैलाया कि एक ईमानदार कर्मठ प्रधानमंत्री की ईमानदार सरकार चली गयी। उस समय भाजपा नहीं पिछड़ी देश पिछड़ गया। झूठ के आधार पर हिंदू आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा। अमित शाह को झूठे मुकदमे में फंसाया था। लेकिन सच कभी छुपता नहीं सामनशे आता है और आया भी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद से राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। वह वंशवाद, जातिवाद, परिवारवाद पर निर्णय नहीं लेते हैं। उनका हर निर्णय राष्ट्रहित में दलितों, शोषितों, वंचितों के हित में होता है। लेकिन जब देशहित में निर्णय होता है तो कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे विरोधी दलों को कष्ट होता है। वह 50-50 महिलाओं को फंडिंग के जरिए एकत्रित कर भ्रम और झूठ फैला रहे हैं कि सीएए मुस्लिमों के खिलाफ है। जबकि सीएए नागरिकता देने का कानून है देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान इसमें नहीं है। हम झूठ नहीं बोलते लेकिन हम सच जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे हम घर घर जाकर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक करने का कार्य एक फरवरी से 10 फरवरी तक फिर से करेंगे। हमें झूठ और भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। हम चुनाव को देखते हुए निर्णय नहीं लेते हम राष्ट्रहित में निर्णय लेते हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा. शिवनाथ यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, विधायक अरुण कांत यादव, नीलम सोनकर, रामाधीन सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, विनोद राय, देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा सत्येंद्र राय छोटू, जयनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।
आजमगढ़। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के बेलइसा चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर के प्रदेशध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने गाड़ी से उतरकर एक किलोमीटर पैदल चलकर के सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद स्वतंत्र देव सिंह पुराने संबंधों का निर्वहन करते हुए भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय के दलसिंगार स्थित आवास पर भी गए। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीवली, बरदह, ठेकमा, गम्भीरपुर, मोहम्मदपुर, रानी की सराय, बेलइसा, हरिबंशपुर पर जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवनाथ सिंह यादव, डॉ अशोक सिंह, समर प्रताप सिंह, अजय राय, आशुतोष राय उपस्थित रहे।

ठेकमा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें