कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद दस अक्टूबर को बलिया-शाहगंज-बलिया अनारक्षित डेली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरु होगा। ट्रेन के संचालन शुरू होने की जानकारी मिलने से यात्रियों ने काफी राहत की सांस ले रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 10 अक्टूबर से (05171 व 05172) बलिया-शाहगंज जंक्शन-बलिया अनारक्षित डेली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि दस अक्टूबर को अनारक्षित ट्रेन (05171 बलिया-शाहगंज जं.) डेली एक्सप्रेस गाड़ी प्रतिदिन बलिया स्टेशन से शाम 05.30 बजे रवाना होगी। विभिन्न स्टेशनों से होते हुए मऊ जक्शन पर शाम 07.20 पहुंचेगी। इसके बाद 07.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद सठियांव से 08.05 बजे, सिधारी हाल्ट से 08:15 बजे से होते हुए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर 08.25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 08.30 बजे, सराय रानी से 08.38 बजे,फरिहा से 08:46 बजे, सजरपुर हाल्ट से 08.54 बजे, सरायमीर से 09 बजे, खुरासन रोड से 09.15 बजे, दीदारगंज रोड से 09.30 बजे निकलेगी और रात 10.05 बजे शाहगंज जं पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 11 अक्टूबर को अनारक्षित गाड़ी (05172 शाहगंज जंक्शन-बलिया) डेली एक्सप्रेस गाड़ी शाहगंज जंक्शन से 05.30 बजे प्रस्थान कर खनजा हाल्ट से 05.40 बजे, दीदारगंज रोड से 05.50, खोरासन रोड से 05.58, सरायमीर से 06.08, सजरपुर हाल्ट 06.15, फरिहा से 06.23, सराय रानी से 06.35 बजे निकलेगी और आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ 06.45 बजे पहुंचेगी। जहां से 06.50 बजे, सिधारी हाल्ट से 06.56, सठियांव से 07.08, मुहम्मदाबाद से 07.17,खुरहट से 07.32,पालीगढ़ हाल्ट से 07:40, मऊ जं 07.55 व 08 बजे, इंदारा जक्शन से 08.10 बजे होते हुए 10 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी की संरचना में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08 कोच एवं 02 एसएलआर कोच समेत कुल 10 कोच लगेंगे।