फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक बारिश से प्रभावित हो रही गन्ने की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गन्ना किसानों की आर्थिक आय का आधार कहे जाने वाले गन्ना की फसल जिले में प्राकृतिक आपदा की शिकार होती जा रही है। अधिक बारिश होने की वजह से 20 फीसद से अधिक गन्ने की फसल नुकसान हुई है। इससे किसान चिंतित है। सठियांव मिल में कुल 18 हजार 811 गन्ना किसानों ने गन्ना आपूर्ति की थी। जिसमें आजमगढ़ के अलावा जौनपुर, चंदौली व गाजीपुर के साथ घोसी मिल परिक्षेत्र के भी गन्ना किसान शामिल है। इस बार भारी बारिश होने के कारण गन्ना गिरने लगा है। गन्ने की फसल नुकसान होने से किसानों के माथे से पशीना छूट रहा है। यही कारण कि मेहनत के साथ-साथ ही उनकी गाढ़ी कमाई भी बारिश में डूब रही है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण 20 फीसद से अधिक गन्ना फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें