फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात कुंटू गैंग के तीन अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा भेजी गई आपराधिक जांच आख्या रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रदेश स्तर पर चिह्नित कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू गैंग के तीन सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया। इसके अलावा चार अन्य अपराधियों की भी संबंधित थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसपी के निर्देश पर कुख्यात कुंटू सिंह गिरोह के जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें अबू राफे, जाबिर व फरहान निवासी अतरकच्छा थाना कोतवाली जीयनपुर शामिल है। इन सभी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं एसपी के निर्देश पर लूट व छिनैती के लगभग डेढ़ दर्जन मामलों में संलिप्त फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बिलारमऊ निवासी अखिलेश, सरायमीर कस्बा स्थित पुराना थाना क्षेत्र निवासी एवं मारपीट व नकबजनी के मामले में कुख्यात नदीम अहमद, अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फत्ते निवासी अंश उर्फ बबुआ पुत्र कामता प्रसाद सोनकर की भी हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खोली गई है। वहीं शराब तस्करी के आधा दर्जन मामलों में संलिप्त जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर ग्राम निवासी विजय प्रताप सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खुली है। एसपी के निर्देश पर संबंधित थाना पुलिस ने इन सभी की निगरानी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें