फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिला अस्पताल में रोज 1300 की ओपीडी, बढ़े अस्थमा व एलर्जी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सर्दी का मौसम तेज होते ही शीतलहर और प्रदूषण का दुष्प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। ओपीडी में अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ठंड में सर्द हवा के साथ प्रदूषण के बढ़ते स्तर ने सांस संबंधी बीमारियों को और गंभीर बना दिया है। अस्पताल की ओपीडी में एलर्जी, अस्थमा और सांस संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ी है। जानकार डॉक्टरों ने बताया है कि यह स्थिति खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार व्यक्तियों के लिए चिंताजनक है। जिला अस्पताल की जनरल ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 1,300 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। डॉ. आरके कुशवाहा की ओपीडी में 70 से 80 मरीज लगभग रोज इलाज के लिए पहुंचे हैं। इसमें अस्थमा और एलर्जी के मरीज 30 से 35 मरीज होती है। वहीं आम दिनों में इनकी संख्या 10 से 15 मरीज होती है। जो ठंड के मौसम में बढ़ गई है। डॉ. आर के कुशवाहा ने बताया कि सांस के रोगी धूल-धुंआ से बचें गर्म कपड़े पहने ठंडी चीजों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें