फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो करोड़ के खोए हुए मोबाइल मिले, कम्प्यूटर ऑपरेटर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस की ओर से वर्ष 2024 में कुल 1,228 एंड्रायड मोबाइल फोन (2 करोड़ 11 लाख रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा गया। मोबाइल की तलाश करने वाले सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को एएसपी ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी हेमराज मीणा के निर्देशन में नागरिकों के गुमशुदा व खोये मोबाइल बरामद करने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। जहां फरवरी से नवंबर 2024 तक 1,005 एंड्रायड मोबाइल (कीमत 1 करोड़ 71 लाख रुपये) बरामद कर फोन उनके मालिकों को दिया गया। जबकि माह दिसंबर 2024 में पुलिस द्वारा कुल 223 एंड्रायड मोबाइल फोन (कीमत 50 लाख रुपये) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया। बुधवार को एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने रिजर्व पुलिस लाइन में बरामद एंड्रायड मोबाइल फोन को मालिकों को सौंपा। पुलिस ने कुल मिलाकर 11 माह में 1,228 एंड्रायड मोबाइल फोन ( 02 करोड़ 11 लाख रुपये) को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें