स्मिथ इंटर कालेज अजमतगढ़ के निलंबित शिक्षकों और कर्मचारियों के निलंबन को निरस्त कराने की मांग को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत ने दूसरे दिन भी डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रांतीय मंत्री शैलेश राय ने बताया कि एडीएम प्रशासन ने उप जिलाधिकारी सगड़ी को संगठन से वार्ता से कर प्रकरण का हल निकालने को कहा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम सगड़ी से वर्ता के बाद उम्मीद है कि शिक्षकों, कर्मचारियों का निलंबन वापस हो जाएगा। वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश यादव और अश्वनी भारती ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अधिकारियों को गुमराह किया है। जिलाध्यक्ष बालकेश दुबे और जिलामंत्री साकेत चतुर्वेदी कहा कि वार्ता के बाद भी अगर हल नहीं निकला तो जिलाधिकारी या एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना देने की बाध्य होंगे। इस अवसर पर बलवंत सिंह, इंद्रसेन सिंह, संतोष सिंह, विजय कुमार सिंह, विनोद सिंह, मुन्नू यादव, बृजेश राय, पंकज सिंह,राजेश राय,रीमा पांडेय, अर्चना शर्मा,आशिफ खान सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहें।