देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जामिया फैज ए आज स्कूल के पास मंगलवार की देर रात ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक पैदल ही कहीं जा रहा था। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में थाने चली गई। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा कर शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।