फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कछरा गांव में शनिवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से उस पर सवार खैरा गांव निवासी लल्लन यादव (50) घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आजमगढ़ जिले के रानी के सराय थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी लल्लन यादव (50) बाइक से अपने समधी के यहां कछरा जा रहे थे। रास्ते में कछरा गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक किरन सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें