मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के खिलाफ जमीन- मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा का धरना 1095वें दिन भी जारी रहा। किसान और मजदूर अपनी जमीन और मकान की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण रद्द होने का लिखित शासनादेश आज तक जनता को क्यों नहीं दिया गया, जबकि अखबारों में इसके सर्वेक्षण की खबरें प्रकाशित की गई हैं। कहा कि जमीन छीनने की आशंका और संभावित साजिशों के कारण धरनारत किसान लगातार मांग कर रहे हैं कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण रद्द होने का लिखित आदेश जनता को सौंपा जाए न कि केवल मौखिक आश्वासन दिया जाए। धरने में किसानों और मजदूरों ने 13 अक्तूबर काे किसान-मजदूर महापंचायत आयोजन का निर्णय लिया। धरने में रामनयन यादव, दुखहरन सत्यार्थी, राजेश आज़ाद, विमल त्रिवेदी, उमाशंकर, बलवंत यादव, रामकुमार यादव किसान और मजदूर उपस्थित रहे।