फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 37 और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या पर लगाम नहीं लग पा रही है। कोरोना संक्रमण से एक और मौत हुई है। वहीं बुधवार को 37 नये संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को 59 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी। जनपद में अभी तक कुल 3258 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 2510 स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 42 मरीज स्वस्थ भी घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 694 पहुंच गई है। रिकवरी दर 77 फीसदी के आसपास है। अब तक 67 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में निजामाबाद के फरहाबाद में एक, मिर्जापुर के दरीखा शेख अहमदपुर में एक, जमुआ में एक, शहर के हीरापट्टी में एक, नरौली में एक, महाराजगंज के नरोत्तमपुर में दो, ओढ़रा सलेमपुर में एक, मुबारकपुर में एक, कोडर अजमगढ़ में एक, रानी की सराय कस्बे में दो, सठियांव के भगवानपुर में एक, जिला जेल में दो, मोहम्मदपुर के बिंद्रा बाजार में दो, कोयलसा के भीलमपुर छपरा में दो, अतरौलिया के गनपतपुर में एक, महाराजगंज के भितिहरा में एक, चेवता में एक, ससना विश्वनाथपुर में चार, सिरही हरैया में एक, गुलामी का पुरा में एक चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, निरालानगर में एक, कोलबाजबहादुर में एक, लछिरामपुर में एक, ठेकमा के जिउली बाजार में छह, मार्टीनगंज के कोड़हरा में एक संक्रमित मिला है।
अतरौलिया और बलिया के बुजुर्ग की मौत
आजमगढ़। मेडिकल कालेज में बुधवार को दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एक अतरौलिया बूढ़नपुर की 70 वर्षीय बुजुर्ग हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको 26 अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। वहीं, बलिया निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की भी मेडिकल कालेज में मौत हुई है। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार दाह संस्कार कराया गया है। जनपद में कोरोना संक्रमित 67 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें