फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साइबर फ्रॉड के एक लाख पांच हजार रुपये दो पीड़ितों को लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार और तहबरपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दो पीड़ितों को उनके साथ साइबर फ्रॉड हुए रुपये को वापस कराया। फ्रॉड हुए पैसे वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मामले मेंं एक महिला को एक लाख रुपये तो एक पुरुष को पांच हजार रुपये वापस कराए। रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी नीलम राय पत्नी कमल नरायन ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि 18 जनवरी को उनका मोबाइल कहीं गिर गया। मोबाइल से किसी ने एक लाख रुपये केनरा और एचडीएफसी बैंक में भेज लिए थे।
पुलिस ने आवेदिका के एक लाख रुपये को भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन बैंक में 50-50 हजार रुपये होल्ड कराए थे। इसी तरह सोफीपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत यादव ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के पास पैसे भेजते समय गलती से दूसरे के खाते में 5000 रुपये दूसरे व्यक्ति के खाते में चले गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें