फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोपन में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर निवासी दीपक श्रीवास्तव (35) की शुक्रवार की रात चोपन जिला सोनभद्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दो अन्य साथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

दीपक श्रीवास्तव मसीहपुर तिराहे पर शिवमूरत सिंह के मकान में रहते थे। वह शुक्रवार को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहरा निवासी प्रिंसू की बहन को पहुंचाने चार पहिया वाहन से सोनभद्र गए थे। वहां से घर वापसी करते समय चोपन के पास रात में ट्रक की चपेट में आने से साथी धड़ांग निवासी अभिषेक, व्यवहरा निवासी प्रिंसू के साथ दीपक श्रीवास्तव भी घायल हो गए।
भाई दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दीपक श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया और प्रिंसू व अभिषेक को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दीपक दो भाइयों में बड़े थे। मृतक का चार वर्षीय पुत्र अथर्व कुछ समझ नहीं पा रहा है कि आखिर क्या हुआ है। शनिवार की शाम तक शव आने का इंतजार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें