फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सहेला गांव से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पवई थाना के मकदूमपुर गांव निवासी अभिषेक राजभर 14 बुधवार को पड़ोसी शक्ति राजभर के साथ बाइक से मालीपुर गया था। मालीपुर से धान की नर्सरी लेकर दोनों किशोर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। शाम साढ़े छह बजे वे सहेला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन पर पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में अभिषेक व शक्ति घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पवई भेजी। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं शक्ति का इलाज चल रहा है। मृतक अभिषेक के एक बहन और एक भाई बताए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें