फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मऊ के चिरैयाकोट कोतवाली अंतर्गत औसतपुर गांव के पास शनिवार की देर रात कार व बाइक के बीच टक्कर में बाइक एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के टंडवा गांव से एक बारात शनिवार को गाजीपुर जिले के शिखड़ी गांव गई थी। इस बारात में गांव के रहने वाले अमरजीत(21) पुत्र अजय सिंह भी अपने साथी संदीप चौरसिया(26) पुत्र सीमालु चौरसिया के साथ बाइक से गया हुआ था। देर रात दोनो बाइक से घर लौटते समय मऊ जिले के चिरैयाकोट कोतवाली अंतर्गत औसतपुर गांव के पास आजमगढ़ की तरफ से जा रही कार से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीछे से आ रहे अन्य बारातियों ने रास्ते में दोनों को घायलावस्था में देखा तो तत्काल इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। मृतक के भाई अभिषेक सिंह रविवार की सुबह मृतक का शव लेकर चिरैयाकोट थाने पहुंचे और घटना की जानकारी देने के साथ ही कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें