फरिहा। गंधुवई और सुराई गांव में जेसीबी लगाकर बुधवार की दोपहर में अवैध खनन किया जा रहा था। किसी ने इसकी शिकायत निजामाबाद थाने पर कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर को पकड़कर फरिहा चौकी लाई और सीज कर दिया।
शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है और नाबालिगों द्वारा ट्रैक्टर चलाया जा रहा है। नाबालिग रोड पर ट्रैक्टर काफी तेज गति से चला रहे हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो ट्रैक्टर के साथ एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए वाहनों को कब्जे में लेकर फरिहा पुलिस चौकी पर आई और तीनों गाड़ियों को सीज कर दिया। जो नाबालिग लड़के जेसीबी और ट्रैक्टर चला रहे थे वह पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।
थानाध्यक्ष निजामाबाद सच्चिदानंद यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके से तीन गाड़ियों को पकड़ा। तीनों गाड़ियों को चौकी पर लाकर सीज कर दिया गया है। इनको चला रहे नाबालिग लड़के गाड़ी छोड़कर फरार हो गए हैं। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।