फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चालक और दो परिचालकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अंबेडकर डिपो में तैनात एक चालक और दो परिचालकों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही उजागर होने पर तीनों की सेवा समाप्त कर दी गयी।
विज्ञापन

एआरएम आंबेडकर डिपो ललित कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक जिनकी सेवा समाप्त की गयी है। उसमें महेंद्र यादव चालक के अलावा परिचालकों में राजपति सिंह और सुजीत सिंह के नाम शामिल है। एआरएम के मुताबिक महेंद्र यादव की नियुक्ति 22 मई 2010 में संविदा पर चालक के पद पर हुई थी। वह एक मई से बिना बताए ही ड्यूटी से गैरहाजिर था। इसके अलावा राजपति सिंह की 28 सितंबर 2018 और सुजीत सिंह की पांच फरवरी 2019 में परिचालक के पद पर नियुक्ति हुई थी। एआरएम के मुताबिक दोनों परिचालक की एक मई से इनको ड्यूटी करना था, लेकिन दोनों बगैर किसी सक्षम अधिकारी को सूचना दिए ही गायब थे। एआरएम ने बताया कि संविदा चालक और परिचालकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। जवाब न मिलने पर इन कर्मचारियों का अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें