फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जिला-एक व्यंजन प्रदेश के साथ जिले की बनेगी नई ताकत : गिरीश

विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हरिऔध कला केंद्र में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि हमारी सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और वन डिस्ट्रिक्ट वन खेल के बाद अब सरकार वन डिस्ट्रिक्ट वन व्यंजन की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन

यह योजना उत्तर प्रदेश के साथ-साथ जिले की एक नई ताकत बनेगी। मंत्री ने परिसर में विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ कर स्टॉलों का निरीक्षण किया।
बता दें कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार एक जनपद-एक उत्पाद की तर्ज पर एक जनपद एक व्यंजन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिले में राज्यमंत्री यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश को राज्य का दर्जा 24 जनवरी 1950 को मिला था। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश, सर्वाेत्तम प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री के पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ कदम मिलाते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2017 से 2026 तक 09 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।
प्राइवेट सेक्टर और स्वरोजगार के माध्यम से 02 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है और संविदा के क्षेत्र में 3.75 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है।
हरिहरपुर के कलाकारों ने स्वागत गीत और तपस्या क्रिएटिव स्कूल ने सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में सीडीओ परीक्षित खटाना, एडीएम गंभीर सिंह, डीसी राम उदरेज यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें