फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांच अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल पांच सड़क हादसे हुए। जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर मातम छाया हुआ है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी रविंद्र मौर्या (24) पुत्र रमेश शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अपने दोस्त रिंकू (26) पुत्र रूपचंद के साथ बाजार से बाइक लेकर घर जा रहे थे। जैसे ही अहीर पुरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार की रात करीब दो बजे रविंद्र की मौत हो गई। वहीं रिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक तीन भाई दो बहन में सबसे छोटा था। इसी प्रकार कासगंज जिला सहावत थाना क्षेत्र के नगला ढोकल गांव निवासी सोनू शर्मा (22) शुक्रवार की दोपहर दो बजे नीतू (25) पत्नी घनश्याम के मायके मऊ जनपद के घोसी से बाइक लेकर घर जा रहा था। जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के स्टोन 227 के पास पहुंचे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे वह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें