फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विद्युत चोरी में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के चार गांवों में शनिवार की सुबह विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अजय कुमार मिश्रा, विजिलेंस टीम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सोनकर और अभियंता पुनीत कुमार साहू की टीम छापामारी की। छापेमारी के दौरान सहरिया गांव के अमीन, जावेद, एजाज चोरी से बिजली का उपभोग करते मिले। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। लखमनपुरपट्टी बादल, शिवली और मजभीटा गांव में भी छापामारी की गई। जिसमें मो. मुस्लिम, सैय्यद सरदार हुसैन और उपेंद्रनाथ राय को टीम ने विद्युत की चोरी करते हुए पकड़ा। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं सहरिया गांव में पांच लोगों के कनेक्शन की क्षमता वृद्धि की गई। उपखंड अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें