फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मिले नए संक्रमित, एक ही हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बृहस्पतिवार को पांच लोग संक्रमित पाए गए जबकि राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना का संक्रमण में कमी देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को जनपद में कुल 7329 लोगों की जांच की गई जिसमें पात्र पांच संक्रमित पाए गए। जनपद में अब तक कुल 17798 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें एक्टिव केस की संख्या 407 हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक मात्र 2017 की ही मौत हुई है। वहीं 24 घंटों में राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में कोरोना संक्रमण से 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। नोडल अधिकारी डाक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि अंबेडकर नगर जिला के जैतपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्घा को 22 मई की रात 1:15 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। डा. दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की बाबत सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई। प्रोटोकाल के तहत मृतका का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें