निकामुद्दीनपुर में बुधवार की रात अनियंत्रित कार ने टेंपो से टक्कर मार दी, इससे टेंपो पलट गया और पांच लोग घायल हो गए। इस घटना में घायल एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में परिवार में मातम छाया हुआ है।
पवईलाडपुर गांव निवासी नवनीत दुबे (34) पत्नी नेहा दुबे (32) व भांजी उजाला पाठक (23) के साथ जिला मुख्यालय में दवा लेने आए थे।
दवा लेकर वह घर वापस जा रहे थे। निकामुद्दीनपुर के पास पहुंचे तो चार पहिया वाहन ने साइड से टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो पलट गया।
इस हादसे में नवनीत दुबे, नेहा दुबे, उजाला सहित पारा गांव के दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी को पीएचसी सरायमीर ले गए, जहां पर नवनीत की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराए। इस दौरान बृहस्पतिवार की भोर में तीन बजे नवनीत दुबे की मौत हो गई। नवनीत की शादी अभी दो वर्ष पूर्व हुई थी।
इस हादसे में पूरा परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, नवनीत की पत्नी नेहा दुबे का उपचार अस्पताल में चल रहा है।