फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: चाय की दुकान में घुसी बेकाबू बोलेरो, एक की मौत, दुकानदार समेत दो घायल

Thu, 19 Oct 2023 03:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह कटघर बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान पर मौजूद एक ग्राहक की जहां मौत हो गई तो वहीं दुकानदार समेत दो घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह कटघर बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान पर मौजूद एक ग्राहक की जहां मौत हो गई तो वहीं दुकानदार समेत दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीरपुर के कटघर गांव निवासी हरिराम (29) गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चाय की दुकान चलाता है।

विज्ञापन


गुरुवार अलसुबह दुकान पर गांव के ही राम नरायन (56) और श्याम नरायन (50) बैठ कर चाय पी रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर हरिराम की चाय की दुकान में ही घुस गई। हादसे में दुकानदार हरिराम, ग्राहक रामनरायन व श्याम नरायन घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो सवार मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल रवाना किया।  रास्ते में ही रामनरायन की मौत हो गई। वहीं दुकानदार हरिराम की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्याम नरायन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज  दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें