आजमगढ़। हरिहरपुर घराने के होनहार कलाकार तथा संगीत अकादमी से सम्मानित आदर्श मिश्रा की गोली मारकर की गई हत्या पर ब्राह्मण समाज कल्याण ने आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने बताया कि हरिहरपुर घराने के मशहूर तबला वादक राजेश मिश्र के पुत्र आदर्श मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आदर्श मिश्रा की हत्या को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने योगी सरकार से मांग की कि हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की जाय। पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाय।
महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने भी घटना की निंदा की। इस दौरान ब्रजेश नंदन पांडेय, महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, विश्व देव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्र, उपेंद्र दत्त शुक्ला, गोविंद दुबे आदि ने मृतक आदर्श मिश्रा को राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि दु:ख की इस घड़ी में ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद आपके साथ है।