फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा मौके से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए शुक्रवार को क्षेत्र के इटौरा (टेउखर) नहर पटरी करनपुर पुल के पास से बदमाश राजकुमार उर्फ डिंपल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी राजकुमार के पैर में गोली लगी। वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से असलहा, कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। वहीं, बिहार का रहने वाला उसका साथी पिंकेश मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

तीन नवंबर को सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी गांव निवासी एक महिला से चेन लूट की घटना हुई थी, जिसके संबंध में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। घटना के बाद से पुलिस दबिश दे रही थी। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लुटेरा असलहा और लूटी गई चेन के साथ मोटरसाइकिल से बिहार भागने की फिराक में है।
जानकारी के आधार पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की टीम इटौरा (टेउखर) नहर पटरी करनपुर पुल के पास बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। रोकने पर आरोपी बाइक से फिसलकर गिर पड़ा और खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर कर दिया। फायरिंग में उप निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा बाल-बाल बच गए। आरोपी ने दूसरा फायर भी किया जो मिस हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया बदमाश राजकुमार उर्फ डिंपल रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल गांव का निवासी है। वह बिहार के खगड़िया गांव निवासी अपने साथी पिंकेश के साथ मिलकर लूट की घटनाएं करता था। मौके से पिंकेश भाग निकला है। उसने बताया कि वह पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें