फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में एक समुदाय ने दूसरे पर की चढ़ाई

Fri, 24 Nov 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर में शुक्रवार रात 8:00 बजे बच्चों के विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने दूसरे समुदाय के घर पर हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मौके पर पांच राउंड फायरिंग भी की र्गई। सूचना के बाद सीओ बुढ़नपुर के थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में फोर्स तैनात है।  तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

अहरौला थाना क्षेत्र के गांव सकटपुर में शुक्रवार रात 7:00 बजे अनुज 10 वर्ष पुत्र राम कुमार सामान लेकर घर जा रहा था उसी समय गांव निवासी सैफ के दोनों लड़के ठेला लेकर जा रहे थे उन के ठेले से टक्कर लगने से अनुज घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और समुदाय विशेष के लोगों ने लाठी-डंडों और इन हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया हमले में राम आसरे 60 वर्ष और सुभाष 20 वर्ष घायल हो गए हैं इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को जुटता देखकर समुदाय विशेष के लोगों की ओर से 5 राउंड फायरिंग भी की गई।

100 नम्बर पर सूचना देने के बाद फूलपुर, पवई, अहरौला और अन्य थानों की फ़ोर्स के साथ सीओ बुढ़नपुर श्याम नरायन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल भेज गया है। सीओ ने बताया कि फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है। दोनो पक्षों को बुलाया गया है। मामले में कड़ी करवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें