फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में एक गिरफ्तार, कईयों के नाम का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मित्तूपुर जहरीली शराब कांड के आरोपियों के धरपकड़ और उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस महकमा लगातार दबिश दे रहा है। शनिवार को दीदारगंज क्षेत्र के एक शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद 12 से ज्यादा अवैध शराब के कारोबारियों का नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पवई व दीदारगंज थाना और स्वाट टीम प्रभारी लगी हुई है। पुलिस की सक्रियता से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। एसओ पवई बृजेश कुमार सिंह, एसओ दीदारगंज संजय कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रथम प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने शनिवार को दीदारगंज थाने में दर्ज मुकदमें में नामजद शराब कारोबारी अजय कुमार यादव उर्फ सुड्डू निवासी ग्राम सरावां को गिरफ्तार किया था। अजय से पूछताछ में 12 से ज्यादा अवैध शराब के कारोबारियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार अजय ने जिन अवैध शराब बनाने और उसे फुटकर विक्रेताओं तक पहुंचाने वालों के नाम उजागर किए हैं, उनमें मोती लाल गुप्ता, राजेश अग्रहरि, दुर्गा विजय सिंह, बृजेश सिंह उर्फ कल्लू, संजय सोनी, किशन यादव, रवि यादव, रणजीत यादव, राहुल यादव, श्यामलाल यादव, बालकिशुन राजभर व विपिन कुमार आदि के नाम शामिल हैं। इसमें शराब कारोबारी ही अभी पुलिस के हत्थे चढ़े है। शेष आरोपियों की तलाश में रविवार को पुलिस की टीम ने जगह-जगह दबिश देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें