फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम जैगहा तिराहा से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से 1360 रुपये, एक तमंचा, कारतूस, छह एटीएम कार्ड, एक कार और मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह काफी दिनों से इस धंधे में सक्रिय है। जालसाजी के पैसों से वो अपना मकान बनवा रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी का चालान कर फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लालजीत गौतम पुत्र स्व. सोचन लाल जौनपुर के खेतासराय थाने के कलापुर गांव का निवासी है। जबकि फरार बदमाश मुकेश पुत्र राम रूप है। वह दीदारगंज थाने के भादो गांव का निवासी है। एसपी के मुताबिक एसओ दीदारगंज धर्मेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर जैगहा तिराहा से लालजीत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी मुकेश राम फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। एसपी के मुताबिक गिरफ्तार लालजीत के पास से 1360 रुपये, छह एटीएम कार्ड, एक अल्टो कार, तमंचा, कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इस गिरोह के सदस्यों पर गैंगेस्टर लगाकर धोखे के रुपये से कमाई हुई संपति भी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें