फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की दो घटनाओं में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में पांच लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनमें एक अज्ञात भी शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, पहली तहरीर ग्राम प्रधान पूरबपट्टी की सुशीला देवी ने दी थी, जिनके अनुसार 10 वर्ष पूर्व ग्रामवासियों के सहयोग से आंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा को चार जुलाई की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में थाना अहरौला पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
वहीं, दूसरी घटना ग्राम खादारामपुर की है, जहां ग्राम प्रधान के पुत्र राधेश्याम की तहरीर पर एक अन्य प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
जांच के दौरान अभिषेक यादव उर्फ तूफानी, त्रिवेणी यादव, धीरज कुमार, संतोष कुमार यादव का नाम प्रकाश में आया और एक अज्ञात व्यक्ति के भी शामिल होने की बात आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा व उनकी टीम ने नामजद आरोपी बेलवा विशुनपुर गांव निवासी धीरज कुमार को खादारामपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें